फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   notice against Kejriwal

केजरीवाल के खिलाफ दिया नोटिस

Sat, 16 Nov 2013 01:25 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Sat, 16 Nov 2013 01:25 AM IST
विज्ञापन
notice against Kejriwal

कांग्रेस विधायक मुकेश शर्मा ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को नियम संख्या 66, 71 और 76 के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के नेता के खिलाफ नोटिस दिया।

मुकेश शर्मा ने भेजे गए नोटिस में कहा है कि केजरीवाल के अपराध गंभीर हैं।

जन लोकपाल बिल बनाने का काम संसद का है, न की विधानसभा का। केजरीवाल ने एक निश्चित तिथि को खुले स्थान पर विधानसभा सत्र आयोजित करने और विधेयक को पारित कराने की सार्वजनिक घोषणा कर कानून बनाने की प्रक्रिया और संविधान को महत्वहीन बनाया।

अब तक कभी भी किसी विधानसभा या संसद का कोई सत्र नियमों के अंतर्गत निर्धारित स्थान के अलावा किसी और जगह नहीं आयोजित किया गया।

मुकेश शर्मा ने सदन की आपात बैठक बुलाने, केजरीवाल को तलब करने और उन्हें वारंट जारी कर या गिरफ्तार कर सदन के सामने पेश किए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed