फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   northern india including ncr feels cold

एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड शुरू

Wed, 17 Oct 2012 01:10 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 17 Oct 2012 01:10 PM IST
विज्ञापन
northern india including ncr feels cold

एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली है। हल्की बारिश के बाद रात में ठंड शुरू हो गई है। अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश के आसार हैं। फिर बारिश घटेगी लेकिन तापमान में 19 अक्तूबर तक 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज होगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश कम होने से ही सर्दी में देरी हो रही है। उत्तर-पश्चिम भारत में अक्तूबर के पहले 15 दिन में सामान्य से 95 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है जबकि दिल्ली में 23 मिमी की बजाय सिर्फ बूंदाबांदी दर्ज हुई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में औसत अक्तूबर के पहले पखवाड़े में 17.8 मिमी बारिश होती है लेकिन कहीं दर्ज नहीं हुई है। वह जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव देखने को मिल रहा है। अगले 24 घंटे में बारिश/बर्फबारी हो सकती है। इससे एनसीआर समेत उत्तर भारत के मौसम में अचानक बदलाव आएगा।
विज्ञापन


सोमवार रात तेज ठंडी हवाओं के साथ मंगलवार सुबह हल्की बारिश भी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अमूमन 15 अक्तूबर तक सर्दी शुरू हो जाती है लेकिन इस वर्ष थोड़ी देरी हो रही है। अब मौसम बदलेगा। अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री तक आने की संभावना है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 19.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed