{"_id":"cadcf6de57acd56022d146489c9b32c4","slug":"no-party-flag-on-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पर पार्टी का झंडा नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पर पार्टी का झंडा नहीं
बृजेश सिंह/ नई दिल्ली
Updated Mon, 21 Oct 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले दिनों में अगर नेता आपको समर्थन के लिए अपने रैली में बुलाएं और अपनी ही पार्टी का झंडा लगाकर आने से मना कर दें तो चौंकिएगा नहीं।
विज्ञापन
यह चुनाव आयोग की सख्ती का असर है।
आयोग ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति चुनावी रैली में निजी कार पर भी पार्टी का झंडा या पोस्टर लगाकर आता है तो उस वाहन का खर्च उम्मीदवार के चुनावी खर्च में जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
रैली व सभाओं के लिए पहली बार चुनाव आयोग ने यह नया नियम लागू किया है।
इस बारे में सभी राजनीतिक दलों को जानकारी दे दी गई है। निजी कार में झंडा या बैनर लगाने पर उसका खर्च बाजार दर के हिसाब से जोड़ा जाएगा।
उम्मीदवारों को अब प्रचार के लिए आयोजित होने वाली रैली की मंजूरी के साथ ही उसमें होने वाले सभी खर्च का ब्यौरा देना होगा।
यानी टेंट, कुर्सी व माइक से लेकर सभी पर हुआ खर्च बाजार दर के हिसाब से देना होगा।
फिलहाल यह दर तय होनी बाकी है। इसके बाद चुनाव आयोग की टीम भी मौके का जायजा लेगी। पूरी रैली की वीडियोग्राफी भी होगी।