{"_id":"a83c58f766eaec2aa9b560936250dfbb","slug":"no-green-signal-to-all-mla-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विधायकों को ग्रीन सिग्नल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विधायकों को ग्रीन सिग्नल नहीं
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Oct 2013 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में सोमवार को केंद्रीय चुनाव समिति दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप नहीं दे सकी।
विज्ञापन
बैठक में कांग्रेस के वर्तमान विधायक वाली 43 सीटों पर प्रत्याशी तय करने को लेकर चर्चा हुई।
इसमें दो मंत्री समेत 13 विधायकों के नाम रोक दिए गए हैं, जबकि विपक्षी दलों के कब्जे वाली सीटों पर बाद में चर्चा होगी।
बताया गया कि प्रत्याशियों की सूची दिवाली बाद ही जारी होगी।
सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष जेपी अग्रवाल, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी शकील अहमद शामिल हुए।
दिल्ली के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी में जिन सीटों पर सहमति नहीं बनी, उसे अभी लंबित रखा गया है।
इसमें मंत्री रमाकांत गोस्वामी और प्रो. किरण वालिया समेत पूर्वी दिल्ली के दो, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के दो, पश्चिमी दिल्ली के तीन और दक्षिणी दिल्ली की दो सीटें फंसी हैं।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि क्रिमिनल बैकग्राउंड, राहुल गांधी की तरफ से लगाए गए ऑब्जर्वर्स की रिपोर्ट और ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से नाम नहीं दिए जाने के आधार पर वर्तमान विधायकों के टिकट रोके जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, कुछ विधायकों को वहां के सांसद की सिफारिश नहीं मिलने और विरोध के कारण नाम रुकने की चर्चा है।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अभी समिति की दो बार और बैठक होगी। केंद्रीय समिति के नेताओं ने कहा है कि दिवाली खराब न हो इसलिए सूची दिवाली के बाद ही जारी की जाएगी।