{"_id":"3a77b60589c1461a506e3146959742b4","slug":"ncr-will-create-an-economic-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर बनेगा एक आर्थिक जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर बनेगा एक आर्थिक जोन
संतोष कुमार/ नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Nov 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने बेशक अपने चुनावी घोषणा पत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य दिलाने का वादा किया है, लेकिन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को ही इसके पूरा होने का यकीन नहीं है।
विज्ञापन
रविवार को शास्त्री पार्क की रैली में उन्होंने सोनिया गांधी से पूर्ण राज्य की जगह सिंगल कमांड में लाने की गुजारिश की।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एनसीआर को भी एक आर्थिक जोन बनाने की मांग रखी।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘सोनिया जी दिल्ली में हर साल पांच लाख लोग आते हैं। भले ही दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा न मिल सके, सिंगल कमांड जरूर दिलाइएगा।’
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी से मांग की कि नोएडा, गुड़गांव के साथ एनसीआर की इस तरह योजना बनानी चाहिए, जिससे देश का यह हिस्सा एक आर्थिक जोन में तब्दील हो सके।
विज्ञापन
ऐसा होने पर यह क्षेत्र उत्तर भारत का सबसे प्रगतिशील क्षेत्र हो जाएगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के सहारे दिल्ली को देश का बेहतरीन शहर बताया। बोलीं, यह सबसे रोशन, बेहतर सड़कों, पुलों, मेट्रो व बसों का शहर है। यह सभी जाति-संप्रदाय का शहर है।
विज्ञापन
फिर भी, अभी कुछ काम करने बाकी हैं। विपक्षी सिर्फ आरोप लगा सकते हैं, आज तक यह किसी ने नहीं बताया कि दिल्ली व दिल्लीवासियों के लिए क्या करने जा रहे हैं।
इसी बीच उन्होंने लोगों को चेतावनी भी दी कि अगर कांग्रेस का हराया तो दिल्ली का विकास ठप होगा।
इससे पूरे देश को परेशानी भुगतनी पड़ेगी।