{"_id":"ff6c866e68932c8570b7c07e83b788ad","slug":"modi-s-video-clippings-will-be-used-for-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार के लिए प्रयोग होगी मोदी की वीडियो क्लिपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार के लिए प्रयोग होगी मोदी की वीडियो क्लिपिंग
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Nov 2013 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पीएम इन वेटिंग मोदी भले ही सभी विधानसभा सीटों पर प्रचार करने नहीं पहुंचे, लेकिन उनकी आवाज दिल्ली के सभी जगहों पर गूंजेगी।
विज्ञापन
भाजपा के स्टार प्रचारक बन चुके मोदी की वीडियों शूटिंग की गई है। इसमें मोदी दिल्ली फतह के लिए यहां के लोगों के मर्म को छू रहे हैं।
पंद्रह मिनट की इस वीडियो क्लिपिंग में नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी पर दिल्ली सरकार को कठघरे में खड़ा करते दिखाई पड़ रहे हैं। इस क्लिपिंग को प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा सूत्रों के अनुसार तीन दिन पहले यह वीडियो फिल्म तैयार की गई है। उस वक्त मोदी बैठक में भाग लेने दिल्ली आए थे।
इस वीडियो फिल्म में कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले का जिक्र किया गया है, जिसमें मोदी कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा करते दिखाई पड़ रहे हैं।
दिल्ली के युवाओं को अपने पक्ष में करने के लिए बेरोजगारी को खत्म करने की बात बताते है इसके साथ वे विकास के लिए विजन भी बता रहे हैं।
इस वीडियो फिल्म को रेडियो, टीवी पर भी दिखाया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष सूद ने बताया कि मोदी का विचार दिल्ली के सभी वर्गों तक पहुंचाने की तैयारी भाजपा कर रही है।
विज्ञापन
होर्डिंग-पोस्टर के साथ ही सोशल मीडिया और अन्य प्रचार के माध्यम से उनका संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
कार्टून के माध्यम से भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधने में भाजपा जुटी है।
नागराज कार्टून फेम हनीफ अजहर इस तरह के कार्टून बनाने में जुटे हैं।
दिल्ली के मिंटो ब्रिज के समीप एक कार्टून से मुख्यमंत्री को निशाना बनाया गया है।
इस कार्टून में मुख्यमंत्री पटाखा बजाते दिखाई पड़ रही हैं। ऐसे ही अन्य तरीके से भी राजनीतिक व्यंग्य के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है।