फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   mms of du student

डीयू में छात्रा का एमएमएस बनाया

Fri, 04 Oct 2013 01:18 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 Oct 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
mms of du student

नई दिल्ली के दिल्ली विश्वविद्यालय में एमएससी फाइनल ईयर की छात्रा ने एक युवक पर उसका एमएमएस बनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मौरिस नगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 354 सी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


वहीं, डीयू प्रशासन ने इस मामले में साफ कर दिया है कि यदि आरोपी डीयू का निकला तो कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इसमें तीन युवक शामिल हैं।

मामला बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे का है। जब छात्रा कैंपस के टॉयलेट गई तो उसे आशंका हुई कि कोई ऊंचाई से मोबाइल से उसका एमएमएस बना रहा है।

छात्रा ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद युवक भाग गया। छात्रा के चिल्लाने पर वहां अन्य छात्र जमा हो गए। कुछ देर बाद ही छात्रा ने इस मामले की शिकायत प्रशासन को दी।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस उपायुक्त सिंधु पिल्लई के मुताबिक छात्रा की शिकायत पर 354 सी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। युवक के पकड़े जाने पर ही साफ हो सकेगा कि छात्रा का एमएमएस बनाया गया है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed