फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   MCD worker killed

दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर एमसीडी कर्मी की हत्या

Fri, 27 Sep 2013 12:51 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Sep 2013 12:51 AM IST
विज्ञापन
MCD worker killed

नई दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह दिनदहाड़े एमसीडी कर्मचारी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


भीड़ वाले गोल चक्कर चौराहे पर अचानक चली गोलियों से भगदड़ मच गई। वहीं, आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने रंजिश में हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस के मुताबिक, जी-290 पुरानी सीमापुरी निवासी मनोज (45) पत्नी तारा, दो बेटे सुभाष व विजय और शादीशुदा बेटी सोनिया के साथ रहता था।

मनोज एमसीडी के शाहदरा नॉर्थ जोन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। सुबह करीब 6:30 बजे वह घर से ड्यूटी के लिए पैदल निकला। रास्ते में सहकर्मी सोनी भी मिल गया।

दोनों सीमापुरी गोलचक्कर के पास बस स्टॉप की ओर जाने लगे। करीब 7:00 बजे जैसे ही दोनों गोलचक्कर पर पहुंचे तो पीछे से आए एक शख्स ने मनोज पर गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन


कमर में दो गोली लगने के बाद भी मनोज ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी ने सिर से पिस्टल सटाकर गोली मार दी।

सोनी अन्य लोगों की मदद से मनोज को अस्पताल ले गया, जहां चंद ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। मनोज के बेटे सुभाष ने बताया कि कुछ दिनों से कोई शख्स पिता को फोन पर धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस फोन कॉल और सोनी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed