{"_id":"80e7ce9d60cfd47110d38a9f45e9beaf","slug":"mangolpuri-ready-for-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के लिए मंगोलपुरी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के लिए मंगोलपुरी तैयार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 27 Oct 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को राजधानी में अपनी पहली चुनावी रैली करेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए मंगोलपुरी स्थिल कला मंदिर सिनेमा के नजदीक रामलीला मैदान को तैयार कर लिया गया है।
शनिवार शाम तक करीब आठ फुट ऊंचा मंच सज चुका था। वहीं, राहुल गांधी की सुरक्षा के मद्देनजर परिसर एसपीजी के कब्जे में है।
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के मुताबिक, रैली में हजारों की भीड़ जुटेगी। संख्या एक लाख तक पहुंच सकती है। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
मुख्य मंच पर राहुल गांधी के साथ प्रदेश प्रभारी शकील अहमद, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष जेपी अग्रवाल और स्थानीय विधायक व मंत्री राजकुमार चौहान मौजूद रहेंगे, जबकि दूसरे वीवीआईपी के लिए बगल में दूसरा मंच तैयार किया गया है।
वहीं, रैली में भीड़ जुटाने के लिए करीब 1500 बसें लगाई गई हैं। हर विधायक व सांसद को रैली में लोगों को इकट्ठा करने के लिए कहा गया है।
बसों की पार्किंग का इंतजाम मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क पर किया गया है।
कुछ बसें आईटीआई मैदान पर खड़ी होंगी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस मान रही है कि इस रैली से राजधानी की करीब दो दर्जन सीटों पर असर पड़ेगा।
डॉग स्क्वॉयड, बम की पहचान करने वाले दस्ते ग्राउंड पर तैनात हैं। वहीं, बाहर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात होंगे।
एसपीजी ने ही रैली का पूरा प्लान तैयार किया है। इसी के मुताबिक, लोगों के पहुंचने, प्रवेश करने, बैठने आदि का इंतजाम किया गया है।
सुबह करीब 11 बजे रामलीला मैदान पर ही राहुल का हैलीकॉप्टर लैंड होगा और 11.30 बजे राहुल जनसभा को संबोधित करेंगे।
राहुल के काफिले पर होगी फूल वर्षा
आयोजकों ने मैदान की दीवारों को तीन रंग के कपड़ों से ढका है।
कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि हेलीपैड से ग्राउंड के बीच की करीब आधा किमी की दूरी में राहुल गांधी पर फूलों की वर्षा की जाएगी।
इसके लिए गेंदा व गुलाब के करीब 500 किलो फूलों का इंतजाम किया गया है।