{"_id":"75e33b0e0c9a4e1572411bf93e04cf37","slug":"lovers-marriage-banned-in-five-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मंदिरों में प्रेमियों को विवाह से मनाही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मंदिरों में प्रेमियों को विवाह से मनाही
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 02 Oct 2013 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने नई दिल्ली में यमुना बाजार स्थित पांच मंदिरों में प्रेमियों के विवाह पर रोक लगा दी है। अदालत ने कहा है कि इन मंदिरों में हुए विवाह मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
कोर्ट ने इन मंदिरों के संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत में पेश दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि ने बताया कि यमुना बाजार स्थित इन पांच मंदिरों ने उनसे विवाह इत्यादि कार्यक्रम संबंधी मान्यता नहीं ली है।
विज्ञापन
इसके अलावा क्षेत्रीय थानाध्यक्ष ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा कि इन मंदिरों में विवाह के लिए आने वाले युवक-युवतियों की आयु की भी ठीक से जांच नहीं की जाती है।
विज्ञापन
साथ ही इनके पास कोई भी विवाह संबंधी रिकॉर्ड नहीं है। न्यायमूर्ति हीमा कोहली ने कहा कि जब इन मंदिरों को विवाह करवाने की मान्यता ही नहीं है तो वे शादी कैसे करवा रहे हैं। अब इस मामले की सुनवाई 19 नवंबर को होगी।
वर्ष 2010 में सुनील कुमार व उसकी प्रेमिका ने घर से भागकर यमुना बाजार स्थित एक आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था। इसके बाद उन्होंने जान का खतरा बताते हुए अदालत में याचिका दायर कर सुरक्षा की गुहार लगाई।
अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि लड़की नाबालिग है। इस पर कोर्ट ने कहा था कि देखने में आया है कि यमुना बाजार क्षेत्र में बने आर्य समाज मंदिर व अन्य मंदिरों में काफी तादाद में विवाह करवाएं जा रहे हैं।
इतना ही नहीं कई मामलों में तो उसी दिन धर्म परिवर्तन करवाकर प्रमाणपत्र दे दिया जाता है और इस मामले में भी ऐसा ही हुआ है।
ऐसे मामलों में गंभीरता बरतनी जरूरी है, क्योंकि कई मामलों में तो एक या दोनों पक्ष नाबालिग होते हैं। कोर्ट ने पूछा था कि आखिर मंदिर प्रबंधक विवाह कैसे करवा सकते हैं।
विवाह के प्रमाणपत्र में पंडित व मंदिर के प्रधान के हस्ताक्षर होते हैं।
कोर्ट ने दिए थे जांच के आदेश
अदालत ने क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्त को इन सभी मंदिरों द्वारा पिछले तीन वर्ष में करवाए गए विवाह के दस्तावेजों की जांच करने का आदेश दिया था।
साथ ही अदालत ने कहा था कि वो पता करें कि कितने विवाह धर्म परिवर्तन करवाकर किए गए हैं और ऐसे में प्रमाणपत्र किस आधार पर जारी किए जाते हैं।
इसी प्रकार इन मंदिरों के बैंक खाते, उनको संचालित करने वालों के नाम और फंड का जरिया पता करें। दिल्ली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि जांच में इन मंदिरों का रिकॉर्ड मिलता-जुलता पाया गया है। साथ ही इनके नाम तक आपस में मिलते-जुलते हैं।
ये हैं वे मंदिर
- हनुमान रोड स्थित सेवक मंडल आर्य समाज
- आर्य समाज वैदिक प्रचार समिति
- आर्य समाज वैदिक मैरिज मंडल
- आर्य समाज मंदिर सेवा समिति
- आर्य समाज विवाह मंदिर ट्रस्ट