{"_id":"2b1e83362cbcd74c9f3a7ddb358f6d5f","slug":"list-of-bjp-may-be-released-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जारी हो सकती है भाजपा की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जारी हो सकती है भाजपा की सूची
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Nov 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा राष्ट्रीय चुनाव समिति की लंबी बैठक के बाद भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
बैठक में कई पेच फंस गए जिसके कारण बुधवार की बैठक के लिए इसे टाल दिया गया।
हालांकि बैठक में राजस्थान विधानसभा प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया में ही ज्यादा वक्त गुजर गया जिसके कारण दिल्ली की सभी 70 सीटों पर चर्चा नहीं हो सकी।
लंबे इंतजार के बाद भाजपा प्रत्याशियों की सूची एक बार फिर टल गई है। माना यह जा रहा है कि भाजपा एक साथ पूरी सूची फाइनल कर लेना चाह रही है।
लिहाजा सूची को बुधवार की बैठक में चर्चा के लिए टाली गई है।
भाजपा सूत्रों का यह भी कहना है कि अकाली दल बादल गुट के साथ गठबंधन के तहत 3-4 सीट को लेकर भी फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
लिहाजा बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ विधानसभा सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा की जाएगी।
मंगलवार सुबह दिल्ली के भाजपा नेताओं के साथ चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी की बैठक हुई।
करीब 40 सीटों की सूची के साथ बैठक में दिल्ली के नेता पहुंचे थे। पहली सूची नहीं आने की वजह से भाजपा नेताओं की सांसे थमी हुई है।
इतना ही नहीं प्रत्याशी चुनावी तैयारी भी नहीं कर पा रहे है। ऐसे में उन्हें यह डर सता रहा है कि चुनाव के दिन तक वे पूरे विधानसभा क्षेत्र में अपनी पहुंच तक नहीं बना सकेंगे।
इतना ही नहीं नाम की घोषणा के बाद कई बागी उम्मीदवार भी हो जाएंगे। उनके साथ तालमेल बिठाना भी कठिन हो जाएगा।