{"_id":"0bbbd066-a66d-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"last-date-of-ctet-application-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"CTET के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CTET के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2013 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) के लिए अब आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
अब परीक्षा के लिए 22 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकते हैं। कन्फर्मेशन पेज भेजने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल तय की गई है।
सीटीईटी में बदलाव के बाद आवेदन बढ़ने की संभावना के चलते केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आवेदन तिथि बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल रखी गई थी।
दरअसल, बीते सप्ताह ही सीटीईटी के लिए ज्यादा समय दिए जाने की घोषणा की गई है। इसके तहत अब प्रत्येक पेपर के लिए डेढ़ घंटे की बजाय ढाई घंटे का समय मिलेगा।
विज्ञापन
बोर्ड का कहना है कि बदलाव के बाद बहुत से उम्मीदवार परीक्षा देने का मन बना रहे हैं, लिहाजा आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, लाहौल व स्पीति जिला, हिमाचल प्रदेश के चंबा, अंडमान और निकोबार द्वीप एवं लक्षद्वीप जैसे दूरदराज के क्षेत्रों के उम्मीदवार कन्फर्मेशन पेज 6 मई तक भेज सकते हैं। सीटीईटी परीक्षा 28 जुलाई को होगी।
विज्ञापन