फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   kumar vishwas can bumped to harshavardhan

हर्षवर्धन को टक्कर दे सकते हैं कुमार विश्वास

Thu, 24 Oct 2013 01:15 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Oct 2013 01:15 AM IST
विज्ञापन
kumar vishwas can  bumped to harshavardhan

नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक कुमार विश्वास कृष्णा नगर सीट से हर्षवर्धन को चुनौती दे सकते हैं।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली सीट की तरह पार्टी कृष्णा नगर से किसी दमदार प्रत्याशी को उतारेगी।

कुमार विश्वास इसके बेहतर दावेदार हो सकते हैं। हालांकि पार्टी नेता औपचारिक तौर पर इस बारे कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर रहे हैं।

वहीं, कुमार विश्वास ने भी इस संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया।

आम आदमी पार्टी ने अपनी शुरुआती लिस्ट में ही कृष्णा नगर से उम्मीदवार को नाम तय कर दिया गया था।

सुशील चौहान यहां से प्रत्याशी थे। लेकिन बीच में पारिवारिक वजहों का हवाला देते हुए नाम वापस ले लिया था।

इसके बाद से पार्टी ने इस सीट को पेंडिंग में डाल रखा है। दलील दी जा रही है कि कुमार एक अच्छे वक्ता होने के साथ कवि भी हैं। अन्ना आंदोलन के दौरान भी वे आंदोलन का लोकप्रिय चेहरा बनकर उभरे थे।


पार्टी के वरिष्ठ नेता हालांकि इस बारे में कोई टिप्पणी करने से बच रहे हैं। मनीष सिसौदिया ने इतना तो माना कि कृष्णा नगर का प्रत्याशी मुख्यमंत्री के दावेदार को कड़ी टक्कर देगा। लेकिन नाम के सवाल पर उन्होंने कहा कि अरविंद को छोड़कर पार्टी के उम्मीदवार तयशुदा प्रक्रिया के तहत तय होते हैं।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद ही इस बारे में जल्द ही फैसला लिया जाएगा। वहीं, कुमार विश्वास का कहना है कि मेरी राजनीति से मेरा लगाव नहीं है।

फिर भी, दिल्ली चुनाव में पार्टी की मुहिम से जुड़ा हूं। पार्टी जो भी जिम्मेदारी हमें सौंपेगी, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed