फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   Japatmari case will be filed in loot

झपटमारी होने पर दर्ज होगा लूट का केस

Sat, 04 Jan 2014 01:47 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/ नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/ नई दिल्ली Updated Sat, 04 Jan 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
Japatmari case will be filed in loot

दिल्ली पुलिस अब झपटमारी व चोरी के मामलों में अपराधियों पर फोर्स (दबाव) मैथड को अपनाएगी।

विज्ञापन


इसके मुताबिक अगर इन वारदातों के दौरान पीड़ित के साथ थोड़ी सी भी जोर-जबरदस्ती होगी तो झपटमारी की बजाय लूट का मामला दर्ज किया जाएगा, ताकि अपराधी को ज्यादा से ज्यादा सजा मिल सके।

ऐसे मामलों में पुलिस लूट के सबूत तलाश करेगी।

दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने शुक्रवार को जिला प्रमुख व अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया कि झपटमारी व चोरी के मामलों को लूट की धाराओं में दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


बस्सी ने कहा कि पुलिस दो तरीकों से केस को सुलझाती है। एक तो पुलिस क्राइम से अपराधी तक पहुंचती है और दूसरा पुलिस सीधे अपराधी तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि अचानक पीछे से आए बदमाश महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पीड़िता न तो अपराधी का चेहरा देख पाती है और न ही अपराधी के बारे में कोई सुराग होता है।

ऐसे में पुलिस झपटमारी के मामलों को आईपीसी की हल्की धाराओं 356 और 379 के तहत दर्ज करती है। पुलिस आयुक्त का कहना है कि इन धाराओं में मामला दर्ज करना पुलिस की मजबूरी भी होती है।


आईपीसी की धारा 356 के तहत दो वर्ष, जबकि धारा 379 के तहत तीन वर्ष की सजा का प्रावधान है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस आयुक्तने जारी आदेश में कहा है कि अगर झपटमारी व चोरी की वारदातों के दौरान बदमाश बल का प्रयोग करता है तो पुलिस आईपीसी की धारा 392 के तहत लूट का मामला दर्ज करेगी। इस धारा के तहत 10 से 14 वर्ष की सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed