फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   Jamia Millia Islamia starts yoga and mindfulness sessions for hostel residents amid lockdown

जामिया में गूगल मीट से लॉकडाउन का तनाव होगा दूर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Jamia Millia Islamia starts yoga and mindfulness sessions for hostel residents amid lockdown
नई दिल्ली. जामिया मिलिया इस्लामिया छात्रावास में रहने वाले छात्रों का तनाव अब योग सत्र से दूर करेगा। कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बीच जामिया ने अपने छात्रावास में रहने वाले छात्रों, शिक्षकों और कर्मियों के लिए योग और ध्यान प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत की है। विश्वविद्यालय ने सबसे पहले  एमएमए जौहर हाल छात्रावास में इस प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत की है। बाद में अन्य छात्रावास में रहने वालों के लिए भी यह सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इस तरह का पहला सत्र गूगल मीट प्लेटफॉर्म के जरिए आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय अधिकारियों के मुताबिक, कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर ने इस तरह के सत्र का सुझाव दिया था।  उन्होंने कहा कि एमएमएजे हॉल से जुड़े प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद खान और छात्रावास के वार्डन ने सत्र आयोजित करने की पहल की। जबकि अनौपचारिक शिक्षा और शिक्षक प्रशिक्षण विभाग से जुड़े डॉक्टर आरिफ  मोहम्मद इन सत्र का आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed