फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   Jaitley had to face protests

जेटली को भी करना पड़ा विरोध प्रदर्शन का सामना

Mon, 11 Nov 2013 01:17 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Mon, 11 Nov 2013 01:17 AM IST
विज्ञापन
Jaitley had to face protests

टिकट बंटवारे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली को दूसरे दिन भी विरोध का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


जेटली नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

भाजपा के नाराज कार्यकर्ता सुबह से शाम तक प्रदेश कार्यालय में भी मोर्चा खोले रहे।

रविवार सुबह ग्यारह बजे भाजपा नेता अरुण जेटली, डॉ. हर्षवर्धन, विजय गोयल, विजेंद्र गुप्ता को नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं का सामना करना पड़ा।

महरौली विधानसभा में शेर सिंह डागर को टिकट नहीं मिलने के कारण समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदेश नेता विजय जौली के बीचबचाव करने पर भी प्रदर्शनकारी नहीं माने।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रवेश वर्मा बाहरी हैं, लिहाजा उन्हें भाजपा कार्यकर्ता समर्थन नहीं देंगे।

प्रदर्शनकारियों के गुस्से को देखते हुए अरुण जेटली ने भी उनसे बात की और आश्वासन दिया कि वह इस बारे में पार्टी से बात करेंगे।

पूर्वोत्तर के वोटरों पर डाला डोरा

कांग्रेस के परंपरागत वोट वोट बैंक पूर्वोत्तर के वोटर पर भाजपा की नजर है।

भाजपा के सीएम इन वेटिंग डॉ. हर्षवर्धन ने नार्थ-इस्ट के एक फेस्टिवल में कहा कि सत्ता में आने पर प्रवासियों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी लंबे समय से नार्थ-इस्ट के लोगों को बाहरी बताकर सौतेला व्यवहार करती है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्कि म से आए लोगों की समस्याओं का वर्णन किया।

उल्लेखनीय है कि तिमारपुर, कृष्णा नगर, पालम, मॉडल टाउन, रोहिणी, जनकपुरी, आरके पुरम, मादीपुर, महरौली, लक्ष्मीनगर, मालवीय नगर, पटपड़गंज, कस्तूरबा नगर और बवाना विधानसभा क्षेत्रों में पूर्वोत्तर के करीब एक लाख मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed