फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   issue of disputed seats is not yet resolved

अभी नहीं सुलझा विवादित सीटों का मामला

Tue, 05 Nov 2013 10:57 PM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Tue, 05 Nov 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
issue of disputed seats is not yet resolved

नई दिल्ली में कांग्रेस के वर्तमान विधायकों की विवादित सीटों का मामला अभी तक नहीं सुलझा है।

विज्ञापन


छह विधायकों की पेशी प्रदेश अध्यक्ष जेपी अग्रवाल व शीला दीक्षित के सामने हो चुकी है। जबकि बाकी छह विधायकों की क्लास आगामी दो दिन में होने वाली है।

इतना ही नहीं विधायकों की सीट फंसती देखकर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मिलने मंगलवार को गईं।

सूत्रों के अनुसार बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जेपी अग्रवाल के घर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री समेत विरोध झेलने और सर्वे में कमजोर सीट में शामिल विधायकों की क्लास लगने वाली हैं।


इससे पूर्व दो मंत्री समेत छह विधायकों का समझौता क्षेत्रीय विरोध करने वाले नेताओं से कराने की कोशिश की गई है। बताते हैं कि अभी भी दो मंत्री समेत एक दर्जन विधायकों सीटें उलझी हुई हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्र बताते हैं कि भाजपा की सूची आने के बाद ही कांग्रेस अपने पत्ते खोलने के मूड में है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के तय किए गए मानक के कारण एक दर्जन सीटें फंस गई हैं।

आपराधिक छवि के विधायक या प्रत्याशी के मामले में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का कहना है कि आरोप तो कोई भी लगा सकता है। अपराध सिद्ध तो होना चाहिए।

इस बयान को देखते हुए राजनीति से जुड़े लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि आपराधिक रिकार्ड वाले कुछ वर्तमान विधायकों का टिकट भी सुरक्षित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed