फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   heroin and cocaine cost 120 crore seized

120 करोड़ की हेरोइन और कोकीन बरामद

Mon, 30 Dec 2013 01:41 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Mon, 30 Dec 2013 01:41 AM IST
विज्ञापन
heroin and cocaine cost 120 crore seized

स्पेशल सेल ने ड्रग तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 120 करोड़ रुपये की हेरोइन व कोकीन बरामद की गई है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान अफगानी अतर सिंह (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से 38 किलोग्राम हेरोइन और 2 किलोग्राम कोकीन बरामद की है।

अतर सिंह काफी समय से शरणार्थी के रूप में तिलक नगर में रह रहा था। हाल ही में स्पेशल सेल ने दो अफगानी व एक आंध्रप्रदेश निवासी को गिरफ्तार करके 30 करोड़ की हेरोइन बरामद की थी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ माह पूर्व सूचना मिली थी कि अफगानिस्तान में बनी अफीम पाकिस्तान, पंजाब, दिल्ली के रास्ते दक्षिण भारत होते हुए श्रीलंका व अन्य देशों में सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु निवासी अली कुवैत में बैठकर साथी समीउल्लाह के साथ अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट चला रहा है। जांच में पता चला कि पाकिस्तान, भारत और श्रीलंका के लोग रैकेट में शामिल हैं।

पाकिस्तान से पंजाब बॉर्डर के जरिये हेरोइन भारत में लाई जाती है। इसके बाद पुलिस ने शंकर रोड, दिल्ली से आंध्रप्रदेश निवासी वेणु गोपाल रेड्डी को 18 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया।

उसने कुछ अफगानी के रैकेट में शामिल होने की बात की। इस पर पंजाब पुलिस की एक टीम 19 दिसंबर को दिल्ली पहुंच गई।

21 दिसंबर को दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर गिरोह में शामिल शूरबीर सिंह और रगमीत सिंह को मजनूं का टीला से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से छह किलो हेरोइन बरामद की गई।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि शूरबीर का चाचा अतर सिंह दिल्ली में धंधे का मुखिया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

28 दिसंबर को सूचना मिली कि अतर सिंह संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, जीटी करनाल रोड के पास आने वाला है। पुलिस ने चोरी की कार समेत अतर सिंह को 32 किलो हेरोइन और दो किलो कोकीन के साथ दबोच लिया।

उसकी निशानदेही पर तिलक नगर स्थित उसके घर से 6 किलो हेरोइन और बरामद की गई। अतर सिंह ने खुलासा किया कि शूरबीर और रगमीत की गिरफ्तारी के समय वह भी उनके साथ था, लेकिन पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया।


उसके पास 40 किलो ड्रग्स थी, जिसे लेकर वह हरिद्वार चला गया। गिरफ्तारी के समय वह समीउल्लाह के इशारे पर ड्रग्स को सुरक्षित पहुंचाने के लिए अमृतसर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed