{"_id":"f87b50ace1ff5c5dd4b5fe82cfaee466","slug":"harsh-gave-green-light-to-change-delhi-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष ने ‘बदलो दिल्ली’ पदयात्रा को दी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष ने ‘बदलो दिल्ली’ पदयात्रा को दी हरी झंडी
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Nov 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के लालबाग से भाजपा ने ‘बदलो दिल्ली’ पदयात्रा शुरू की।
विज्ञापन
पदयात्रा को भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन ने हरी झंडी दिखाई।
इस मौके पर मॉडल टाउन के प्रत्याशी अशोक गोयल देवराहा भी उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल की पदयात्रा को पहले दिन ही विरोध का सामना करना पड़ा। नाराज लोगों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए।
पदयात्रा शुरू करने के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि पदयात्रा का अगला स्थान संगम पार्क को चुना गया है।
लाल बाग में स्थानीय लोगों से बात करते हुए गोयल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लालबाग समेत अन्य स्लम और झुग्गी बस्तियों के विकास की बराबर उपेक्षा की है।
भाजपा सत्ता आएगी तो बिजली की दरों में 30 फीसदी की कमी करेगी।
इस मौके पर टिकट बंटवारे से नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया और काले झंडे भी दिखाए। हालांकि गोयल का कहना था कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे।