फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   formula set of screening for recruitment of teachers

शिक्षकों की भर्ती के लिए स्क्रीनिंग का फॉर्मूला तय

Sun, 29 Sep 2013 01:52 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 29 Sep 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
formula set of screening for recruitment of teachers

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों और विभागों में स्थायी पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए अंकों का फार्मूला तय कर दिया गया।

विज्ञापन


शनिवार को ईसी (एक्जिक्यूटिव काउंसिल) की बैठक में शिक्षकों की भर्ती में स्क्रीनिंग के लिए बनाई गई क्राइटेरिया पर मुहर लग गई।

अब स्क्रीनिंग के लिए 100 में से कम से कम 75 अंक लाना अनिवार्य होगा।

उल्लेखनीय है कि बीते अगस्त में ही ईसी की बैठक में प्राध्यापकों की नियुक्ति 100 अंक के स्क्रीनिंग फार्मूले से किया जाना तय हुआ था।

जिसमें से कॉलेज स्तर पर भर्ती के लिए अंक तय किए गए थे। इसके तहत 15 अंक रिसर्च के लिए, 65 अंक शैक्षणिक योगदान के लिए और 20 अंक शिक्षण अनुभव के लिए तय हुए थे।

जबकि विवि स्तर पर रिसर्च के लिए 30 व शैक्षणिक योगदान के लिए 50 अंक व शिक्षण अनुभव के लिए 20 अंक रखने की बता तय हुई थी।

शनिवार को हुई ईसी की बैठक में इन अंकों की सीमा को तय कर दिया गया।

ईसी सदस्य डॉ आदित्य नारायण मिश्रा ने बताया कि विभागीय स्तर की भर्ती के लिए यदि शिक्षक 75 अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं और कम आवेदन आए हैं, तो ऐसे में कॉलेज को कम से कम 30 शिक्षकों को तो बुलाना होगा जबकि 75 अंक प्राप्त करने वाले 200 शिक्षकों को बुलाना होगा।
विज्ञापन


हालांकि 75 अंकों को तभी क्राइटेरिया बनाया जाएगा जब ज्यादा आवेदन आए हों। इसी तरह से कॉलेज स्तर पर भर्ती में 60 अंकों का फार्मूला तय किया गया है।

ईसी की बैठक में रोस्टर सिस्टम पर भी मुहर लगा दी गई है। डॉ मिश्रा ने बैठक में शिक्षकों के लिए मेडिकल हेल्थ व प्रमोशन के मुद्दे को भी उठाया।

उल्लेखनीय है कि डीयू प्रशासन की सोच है कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सामने आए जो कि योग्य शिक्षकों की नियुक्ति के जरिए ही आ सकती है और जिसके लिए नियुक्ति स्क्रीनिंग फार्मूले से ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed