फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   First policeman died of corona infection in Delhi Police

दिल्ली पुलिस में कोरोना संक्रमण से पहली मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
First policeman died of corona infection in Delhi Police
नई दिल्लीः उत्तर पश्चिम जिले के भारत नगर थाने में तैनात एक सिपाही की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। सिपाही में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे। अचानक 24 घंटे पहले उसको हल्का बुखार हुआ और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। सिपाही ने 24 घंटे से कम समय में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त गांव हुलहेड़ी, सोनीपत, हरियाणा निवासी अमित कुमार (32) के रूप में हुई है। तबीयत खराब होने से पहले तक अमित अपनी ड्यूटी पर तैनात था। सोमवार रात को उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो अमित के रूम पार्टनर ने उसे लेकर कई अस्पतालों के चक्कर काटे। लेकिन किसी भी अस्पताल ने उसे भर्ती नहीं किया।
विज्ञापन
थक हारकर अमित कोरोना का टेस्ट करवाकर अपने कमरे पर वापस लौट आया। सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होने पर अमित का रूम पार्टनर नवीन उसे आरएमएल अस्पताल ले जाने लगा तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से अमित के साथी पुलिसकर्मियों में काफी रोष है, उनका कहना है कि जान की बाजी लगाकर वह ड्यूटी कर रहे हैं। यदि उनकी देश सेवा का ऐसा ही फल मिलेगा तो सरकार और पुलिस की नौकरी से जवानों का भरोसा उठ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित को अस्पताल ले जाने वाले दोस्त नवीन का एक ऑडियो वायरल हुआ जिसमें उसने रोते हुए पूरी दास्तां सुनाई। पुलिस के मुताबिक अमित का परिवार गांव हुलहेड़ी, सोनीपत में रहता है। इसके परिवार में पिता बलजीत सिंह, मां, पत्नी व तीन साल का एक बेटा है।
अमित भारत नगर थाने में सिपाही था, उसकी ड्यूटी डाक लाने- ले जाने की थी। सोमवार शाम तक उसने अपनी ड्यूटी की थी। दिल्ली में वह अपने दोस्त नवीन के साथ गांधी विहार, मुखर्जी नगर में किराए के कमरे पर रहता था। नवीन मुखर्जी नगर थाने में सिपाही है। सोमवार रात को अमित को हल्का बुखार था। रात दो बजे अचानक अमित को सांस लेेने में दिक्क्कत होने लगी। अमित ने नवीन को बताया। कोरोना की आशंका को देखते हुए नवीन ने कोविड-19 हेल्प लाइन नंबर पर कॉल की। लेकिन उसे वहां से कोई जवाब नहीं मिला। परेशान नवीन उसे अंबेडकर अस्पताल ले गया, वहां करीब ढाई घंटे चक्कर कटवाने के बाद उसे भर्ती करने से मना कर दिया गया। नवीन अमित को लेकर दीपचंद बंधु अस्पताल आ गया। वहां डॉक्टरों ने उसे दवाई देकर टेस्ट करवाने की बात की। नवीन से कहा गया कि वह अमित को अशोक विहार स्थित कोविड सेंटर ले जाए। इस बीच नवीन ने कई निजी अस्पताल में भी बात की, लेकिन कोविड की रिपोर्ट आने तक उसे भर्ती करने से मना कर दिया गया। नवीन कहने लगा कि आप भर्ती कर इलाज शुरू कर दो, लेकिन किसी ने भी उसकी नहीं सुनी। नवीन अमित को अशोक विहार के कोविड सेंटर ले गया, जहां उसका टेस्ट कर लिया गया।
वहां से भी अमित को वापस कमरे पर भेज दिया गया। इधर मंगलवार शाम सात बजे अचानक अमित की तबीयत बिगड़ी। नवीन ने एसएचओ भारत नगर से बात की तो उसे फौरन आरएमएल अस्पताल ले जाने के लिए कहा। नवीन कार में डालकर अमित को आरएमएल ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में ही अमित ने दम तोड़ दिया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार को अमित की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब उसके साथ रहने वाले और ड्यूटी करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed