{"_id":"8758e493af998e20c0b55fb46e9019fd","slug":"father-s-murder-by-drunk-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में बुजुर्ग पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में बुजुर्ग पिता की हत्या
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 11 Oct 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के बवाना इलाके में शराब के नशे में बेटे ने बुजुर्ग पिता की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी।
विज्ञापन
शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि नशे में झगड़ा होने के बाद आरोपी ने वारदात अंजाम दी।
पुलिस के मुताबिक, दिलीप (66) पत्नी और बेटे मनजीत (28) के साथ बवाना स्थित हरेवली गांव में रहता था। दोनों पिता-पुत्र खेती करते थे।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनजीत शराब पीने का आदी है। बुधवार देर रात मनजीत शराब के नशे में घर पहुंचा तो पिता से बहस हो गई।
कहासुनी के दौरान मां ने बीचबचाव का प्रयास किया। इस पर आरोपी ने मां को धक्का देकर पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
गंभीर हालत में दिलीप को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है।