{"_id":"f45a4a8854a330a13024147ee3229043","slug":"eye-of-commission-on-arvind-roadshow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद के रोड शो पर आयोग की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंद के रोड शो पर आयोग की नजर
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Nov 2013 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद के रोड शो पर पहले ही दिन चुनाव आयोग की नजरें टेढ़ी हो गई हैं।
विज्ञापन
आयोग ने पाया है कि रोड शो के दौरान चल रहे काफिले में एक साथ 10 से ज्यादा बड़े वाहन चल रहे थे।
चुनाव अधिकारियों की मानें तो सोमवार को इस पर आम आदमी पार्टी को नोटिस जारी किया जा सकता है। रोड शो पर चुनाव आयोग की अलग-अलग टीमें निगरानी रखे हुए हैं।
दरअसल चुनाव आयोग ने इस बार चुनाव प्रचार में वाहनों के इस्तेमाल पर कोई लिमिट नहीं रखी है, लेकिन प्रचार के दौरान एक साथ 10 से ज्यादा वाहन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
‘आप’ को मौखिक रूप से रोड शो में ही चेतावनी दे दी गई है।
मध्य जिला चुनाव अधिकारी आशिमा जैन ने बताया कि हमें इस बारे में सूचना मिली है।
पूरे रोड शो की वीडियोग्राफी कराई गई है। पर्यवेक्षकों की एक टीम की भी इसपर नजर है। अगर दस से ज्यादा वाहनों का इस्तेमाल हुआ है तो यह आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन