{"_id":"1b181aed60c3ea56faab1f06b44421d6","slug":"engineer-arrested-for-rape-mba-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीए स्टूडेंट से दुष्कर्म में इंजीनियर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीए स्टूडेंट से दुष्कर्म में इंजीनियर गिरफ्तार
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Oct 2013 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में शादी का झांसा देकर एमबीए छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी दिल्ली जल बोर्ड के जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुछ दिनों तक युवती की शिकायत पहाड़गंज और तुगलक रोड थाना पुलिस के बीच लटका रहा।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तुगलक रोड थाना इलाके के सफदरजंग एंक्लेव के एनडीएमसी क्वार्टर में रहने वाली एक एमबीए स्टूडेंट के साथ जूनियर इंजीनियर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बाद में शादी से इनकार करने पर युवती ने पहले पहाड़गंज थाना पुलिस को शिकायत की, क्योंकि आरोपी युवक पहाड़गंज इलाके में रहता था।
जब पहाड़गंज थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ तब युवती ने तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी आरोपी नितेश (27) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
युवती और आरोपी युवक के बीच मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। 24 वर्षीय युवती एक निजी कॉलेज से एमबीए कर रही है।