{"_id":"bb3319ea-7a6d-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"du-students-are-on-hunger-strike-against-canteen-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में ‘खाने’ के लिए ‘भूखे’ विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में ‘खाने’ के लिए ‘भूखे’ विद्यार्थी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने खाने के लिए सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में भूख हड़ताल की और हस्ताक्षर अभियान चलाया। विद्यार्थियों की विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि कैंटीन में खाने के ज्यादा दामों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
एबीवीपी के मुताबिक, प्रशासन ने छात्रों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय में 31 जनवरी को आईआरसीटीसी की नई कैंटीन का उद्घाटन कुलपति प्रो. दिनेश सिंह ने किया था। कहा जा रहा था कि इस कैंटीन का खाना जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। हुआ इसके विपरीत और कैंटीन के खाने ने जेब पर भारी पड़कर विद्यार्थियों का स्वाद बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
खाने की एक थाली की कीमत काफी ज्यादा पड़ रही है। एक थाली की कीमत 50 रुपये और स्पेशल थाली की कीमत 80 रुपये है। ऐसे में यह कीमत पॉकेट पर भारी पड़ रही है। इसी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भूख हड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
एबीवीपी के दिल्ली प्रदेश मंत्री रोहित चहल का कहना है कि जब तक हमारी मांग को नहीं माना जाता तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। प्रशासन ने फिर भी मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल और व्यापक होगी।
एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री योगेंद्र पयासी ने कहा कि डीयू की कैंटीनों के दामों को विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए तय किया जाना चाहिए। भूख हड़ताल के दौरान काफी संख्या में विद्यार्थियों ने अपने हस्ताक्षर कर अभियान को अपना समर्थन दिया।