फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   dry day for three day in haryana -up border area

तीन दिन हरियाणा-यूपी बॉर्डर क्षेत्र में ड्राई डे

Thu, 31 Oct 2013 01:55 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Thu, 31 Oct 2013 01:55 AM IST
विज्ञापन
dry day for three day in haryana -up border area

पटना में नरेंद्र मोदी की रैली में विस्फोट को देखते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव वाले राज्यों के पड़ोसी राज्यों को खुफिया सूचना शेयर करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


चुनावी माहौल बिगाड़ने वाले पहलवान, शराब, कैश ट्रांसफर को रोकने के लिए बॉर्डर पर समुचित निगरानी रखें।

राजधानी के 123 बॉर्डर प्वाइंट यूपी व हरियाणा से सटे हुए हैं। इसमें 85 रास्तों पर परिवहन से आवागमन है जबकि बाकी 38 प्वाइंट पर बिना वाहन के आवागमन हो सकता है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव वाले राज्यों के पड़ोसी राज्यों की बैठक बुधवार को बुलाई थी।

बैठक में दिल्ली के मुख्य सचिव डीएम स्पोलिया, मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव, पुलिस व चुनाव के जिला स्तर के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में दिल्ली की तरफ से बताया गया कि बॉर्डर पर सुरक्षा व चौकसी के इंतजाम किए गए हैं लेकिन यूपी व हरियाणा अपने क्षेत्र में इस तरफ ध्यान दे।

दिल्ली में 3-4 दिसंबर और फिर 8 दिसंबर को ड्राई डे घोषित रहेगा इस दौरान बॉर्डर क्षेत्र की दुकानों के लिए यूपी व हरियाणा भी ड्राई डे रखेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव ने बताया है कि पड़ोसी राज्य की पुलिस को कहा गया है कि क्रिमिनल की हिस्ट्री सीट, अखाड़ों से पहलवानों के आवागमन, शराब व कैश सप्लाई पर विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर अखाड़ों से पहलवान के दिल्ली मूवमेंट की सूचना मिलती है तो तुरंत सूचना दें। थानाध्यक्ष अखाड़ों पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed