{"_id":"5eb55fa08ebc3e908644e364","slug":"delhi-womans-commission-chairman-received-death-threats19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
नई दिल्ली। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी मिली है।
विज्ञापन
आयोग ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है। उन्हें मामले की जांच और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
दिल्ली पुलिस साइबर सेल पुलिस उपायुक्त अनीश रॉय को लिखे पत्र में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि एक आईडी से उन्हें उनके ट्विटर पर कई अभद्र मैसेज किए गए हैं। यहां तक कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। यह धमकी शुभम संदीप नाम के व्यक्ति के ट्विटर हैंडल से दी गई है।
दिल्ली महिला आयोग द्वारा बॉयज लॉकर रूम और सफूरा जरगर मामले में की गई कार्रवाई को लेकर आरोपी ने आयोग की अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी की है। उसने लिखा है कि उसकी वजह से अगर किसी निर्दोष लड़के की कैरियर खराब होता है तो वह उसेे जान से मार देगा।
विज्ञापन
आयोग का कहना है कि जिस तरह से दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष को आरोपी ने मैसेज कर अभद्र टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। उससे यह साफ है कि अपराधियों में कानून का डर नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन