{"_id":"e0243887321a7dc8cbe964314751a3d2","slug":"criminal-cases-on-16-percent-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":" 16 फीसदी प्रत्याशियों पर आपराधिक केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 फीसदी प्रत्याशियों पर आपराधिक केस
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Nov 2013 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरे सोलह फीसदी प्रत्याशी के दामन में आपराधिक रिकॉर्ड का दाग लगा है।
विज्ञापन
2008 के चुनाव में आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाले प्रत्याशी 14 फीसदी थे।
129 प्रत्याशी में से 93 (12 फीसदी) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, डकैती, महिलाओं पर अपराध शामिल हैं।
राजनीतिक दलों की बात करें तो भाजपा के सबसे अधिक 46 फीसदी, कांग्रेस और बसपा के 21-21 फीसदी और आम आदमी पार्टी के सात फीसदी प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने मंगलवार को 810 प्रत्याशियों में से 796 के शपथपत्र का विश्लेषण पेश किया है।
उसमें यह साफ हुआ है कि कांग्रेस ने 2008 में जो उम्मीदवार खड़े किए थे उनमें 30 फीसदी के खिलाफ मामले दर्ज थे जबकि इस बार 21 फीसदी पर आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन
हालांकि भाजपा में इस बार आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी बढ़े हैं। 2008 के चुनाव में भाजपा के 35 फीसदी प्रत्याशी दागी थे जो इस बार 46 फीसदी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
बसपा के पिछले चुनाव में 23 फीसदी दागी थे जो इस बार 21 फीसदी रह गए हैं।
आपराधिक श्रेणी की बात करें तो एक प्रत्याशी ने लापरवाही से हुई मौत, तीन ने धारा 308 के तहत मामले घोषित किए हैं।
इसमें ऐसी चोट पहुंचाना शामिल होता है जिसमें मौत हो सकती है। वहीं, दस उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हैं।
तीन प्रत्याशी पर लूट-डकैती, 13 प्रत्याशियों के खिलाफ महिलाओं पर अत्याचार के मामले दर्ज हैं।
‘आप’ के अगुवाओं पर भी मामले
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की अगुवाई करने वाले अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया व गोपाल राय समेत पांच प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
त्रिकोणीय मुकाबले वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली, पटपड़गंज, बाबरपुर, रिठाला, रोहिणी से आप के जो प्रत्याशी उतरे हैं, उन पर दंगा भड़काने, सरकारी कामकाज में बाधा डालने, धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले दर्ज हैं।
हालांकि ये अधिकांश मुकदमे आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए थे। आप के 70 प्रत्याशियों में से 5 (7 फीसदी) के खिलाफ मामले दर्ज हैं।
नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे अरविंद केजरीवाल पर पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें तीन गंभीर मामलों से जुड़े हैं।
पटपड़गंज से प्रत्याशी मनीष सिसौदिया के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।