फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   corona case found in special cell and after that no security step was taken.

स्पेशल सेल के पुलिसकर्मियों को नहीं किया गया क्वारंटाइन - स्पेशल सेल एक हवलदार को हो चुका है कोरोना - स्पेशल सेल के पुलिसकर्मियों में रोष

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
corona case found in special cell and  after that  no security step was taken.
स्पेशल सेल के पुलिसकर्मियों को नहीं किया गया क्वारंटाइन - स्पेशल सेल एक हवलदार को हो चुका है कोरोना - स्पेशल सेल के पुलिसकर्मियों में रोष अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, २० अप्रैल। लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल तक कोरोना के पहुंचने से पुलिसकर्मियों में दहशत का माहौल है। साथ ही यहां तैनात पुलिस अफसरों व पुलिसकर्मियों में रोष है। वजह ये है कि यहां पर एक  हवलदार के कोरोना पॉजिटीव पाए जाने के बाद भी पुलिस अफसरों व पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन नहीं किया गया है। हवलदार को कोरोना होने के एक बाद यहां कार्यरत पुलिसकर्मियों के कोरोना टेस्ट कराने की बात कही जा रही थी। मंगलवार शाम तक न तो स्टाफ को क्वारंटाइन किया था और न हीं टेस्ट होना शुरू हुआ था। स्पेशल सेल के लोधी कॉलोनी स्थित कार्यालय में तैनात एक पुलिस अफसर ने बताया कि एक- एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटीव पाए जाने से आयुष्मान भारत और मौसम विभाग के पुराने कार्यालय को बंद कर दिया गया। जबकि सेल ऑफिस में कुछ नहीं हो रहा है। स्पेशल सेल के कार्यालय में १५० से ज्यादा पुलिस अफसर व कर्मी तैनात है। जिस हवलदार अरूण को कोरोना हुआ है उसका काल डिटेल निकालना आदि काम काम है। ऐसे में वह हर इंस्पेक्टर के रूम व अन्य जगहों पर जाता था। इससे सभी इंस्पेक्टर व अन्य स्टाफ में डर बैठा हुआ है। यहां के एक अफसर ने अमर उजाला को मंगलवार शाम को बताया कि  यहां सभी के कोरोना टेस्ट कराए जा रहे हैं। इसके बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। जबकि हवलदार अरूण के कोरोना पॉजिटीव होने की रिपोर्ट सोमवार सुबह ही आ गई थी। इसे गंभीर लापरवाही बताया जा रहा है। ----------- पुरुषोत्तम वर्मा 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed