फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   congress screening committee will sit again

कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी फिर बैठेगी, किस्तों में सूची

Fri, 08 Nov 2013 01:47 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Nov 2013 01:47 AM IST
विज्ञापन
congress screening committee will sit again

नई दिल्ली के कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी बृहस्पतिवार को तीन घंटे बैठकर भी पैनल को अंतिम रूप नहीं दे पाई। वर्तमान 40 विधायकों को बेशक टिकट दिये जाने की चर्चा है लेकिन फाइनल टच देने में कांग्रेस के आला नेताओं के पसीने छूट रहे हैं।

विज्ञापन


सिफारिश-पैरवी के बीच विधायकों का टिकट मुख्यमंत्री शीला दीक्षित कटने नहीं देना चाहतीं, जबकि बाकी 28 सीटों पर बाकी दावेदारों को एडजस्ट करने का दबाव है। मसलन अभी एक बार स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक और होगी।
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि 9 नवंबर को सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक तय है। उसी दिन गैर विवादित सीटों की पहली सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वर्तमान विधायकों के अलावा कुछ भारी भरकम अन्य प्रत्याशियों के नाम भी हो सकते हैं। उससे पूर्व स्क्रीनिंग कमेटी सूची पैनल को अंतिम रूप दे देगी।

आला नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव 2008 की तर्ज पर ही इस बार भी दो सूची जारी की जाएंगी। कांग्रेस के दावेदार इस बीच अपनी जोड़तोड़ में जुटे हैं।

अपने आका नेताओं के चक्कर लगाने के साथ ही अन्य दावेदारों की कमियां और अपनी मजबूती केंद्रीय नेताओं तक पहुंचा रहे हैं। इतना ही नहीं अपने-अपने स्तर पर भाजपा की तरफ से जारी सूची के प्रत्याशी का हवाला भी दावेदारी ऊपरी स्तर पर पहुंचा रहे हैं।


अभी नहीं हुआ काम पूरा
स्क्रीनिंग कमेटी सदस्यों ने सभी सीटों के दावेदारों पर चर्चा की। अभी पैनल को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। प्रक्रिया है जिसे अभी कर रहे हैं। कोशिश है कि छंटनी करके पैनल छोटे किए जाएं। एक बार स्क्रीनिंग कमेटी सदस्य सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की मीटिंग से पूर्व और बैठेंगे।
शीला दीक्षित, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed