फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   campaign for women's Reservation Bill

महिला आरक्षण विधेयक को अभियान

Sat, 09 Nov 2013 01:40 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Sat, 09 Nov 2013 01:40 AM IST
विज्ञापन
campaign for women's Reservation Bill

महिला आरक्षण विधेयक को इसी सत्र में लोकसभा में पेश किए जाने की मांग करते हुए महिलाएं देशव्यापी अभियान चलाएंगी।

विज्ञापन


जिसमें इस सत्र में बिल न पारित करने पर सभी महिलाओं से राइट टू रिजेक्ट बटन के प्रयोग की अपील की जाएगी।

करीब एक दर्जन महिला संगठन की प्रतिनिधि 17 विधेयक के लिए राष्ट्रपति के अलावा यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगी।

शुक्रवार को दि टाइम फॉर 33 परसेंट कोलिशन के बैनर तले प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में मौजूद लगभग एक दर्जन महिला संगठनों की सदस्यों ने यह बात कही।
विज्ञापन


मौके पर सेंटर फॉर सोशल रिसर्च की निदेशक रंजना कुमारी ने विधानसभा चुनावों के घोषित उम्मीदवारों में महिलाओं की हिस्सेदारी के आंकड़े पेश किए।

जिसमें दिल्ली में भाजपा द्वारा महज पांच महिलाओं को टिकट दिया गया है और कांग्रेस ने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं।

वहीं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 14 फीसदी जबकि भाजपा ने 31 फीसदी महिलाओं को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि राजस्थान में यह प्रतिशत घटकर कांग्रेस द्वारा 17 फीसदी और भाजपा द्वारा 20 फीसदी की राजनीतिक हिस्सेदारी तक सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजना कुमारी ने कहा कि अभियान के लिए जल्द ही महिला संगठन मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई अन्य राज्यों  में रैली करने वाले हैं।

इस दौरान बहाई ऑफिस ऑफ पब्लिक अफेयर्स की निदेशक फरीदा वहेदी, ऑक्सफैम इंडिया की जूली थेकुडान, वीमेन पॉवर कनेक्ट की मुख्य सदस्य एन हम्सा, ऑल इंडिया वीमेंस कान्फ्रेंस की चंद्रप्रभा पांडे, वाईडब्ल्यूसीए की महासचिव शशि ओवेद समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed