{"_id":"591b5ae8f5c3c1499656a09f2a9fdbbd","slug":"bjp-will-be-cheaper-petrol-on-the-lines-of-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा की तर्ज पर भाजपा सस्ता करेगी पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा की तर्ज पर भाजपा सस्ता करेगी पेट्रोल
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Nov 2013 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रत्याशी स्थानीय मुद्दे पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसे लेकर जल्द ही अपने इलाके की समस्या को ध्यान में रख घोषणा-पत्र भी तैयार कर रहे हैं।
इसके साथ ही अगले दस दिनों तक भाजपा दस वादों के साथ चुनावी मैदान में उतरने की कवायद में जुटी हुई है। इन वादों में गोवा की तर्ज पर दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमत में कमी करने का वादा भाजपा दिल्ली वालों से करेगी।
प्रदेश भाजपा जहां एकीकृत घोषणापत्र तैयार करने में जुटी है तो वहीं भाजपा के प्रत्याशी भी अपने इलाके की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए वादों के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
वीवीआईपी विधानसभा सीट ग्रेटर कैलाश की अगर बात करें तो यहां के प्रत्याशी अजय मल्होत्रा ने इलाके की समस्या को लेकर स्टडी की है।
‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने कहा कि ‘सुरक्षित दिल्ली और सुरक्षित ग्रेटर कैलाश’ पर विशेष जोर रहेगा।
स्थानीय लोगों से वादा करने के रविवार को घोषणापत्र जारी करेंगे। चार वार्ड के लिए विजन डॉक्यूमेंट होगा।
सावित्री सिनेमा हाल खुलने से ट्रैफिक जाम की समस्या है। यहां वन वे नहीं टू वे फ्लाईओवर बनेगा। एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा।
बीआरटी की समस्या को दूर करने के लिए इस कॉरिडोर को खत्म किया जाएगा। बिजली-पानी की समस्या खत्म करने के लिए वाटर रेन हार्वेस्टिंग, सौर ऊर्जा और जैव ईंधन के प्रयोग पर विशेष बल रहेगा।
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर रहेगा।
वीवीआईपी सीट नई दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता भी इलाके के लोगों की समस्या को लेकर जल्द ही अपना वादा पेश करेंगे।
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली क्षेत्र की स्लम बस्तियों में शौचालय की सुविधा, गरीब बस्तियों में पीने का पानी, धोबी घाटों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।