{"_id":"a329e727f146ae3f0e686cb7084bc137","slug":"bjp-government-has-become-in-stock-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टा बाजार में बन रही भाजपा की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टा बाजार में बन रही भाजपा की सरकार
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Dec 2013 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार थमते ही सट्टा बाजार ने भी तेजी पकड़ ली है।
विज्ञापन
सटोरियों के मुताबिक, पंटर (सट्टा खेलने वाले) हवा का रुख देखकर ही दांव लगाते हैं। सोमवार को सबसे कम रेट भाजपा का रहा।
सटोरियों की मानें तो जिस पार्टी का रेट सबसे कम होता है, उसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है। सटोरियों का मानना है कि भाजपा 33 से 36 सीटें लेकर सरकार बना सकती है।
वहीं, कांग्रेस को 20 से 22 सीटें ही मिलने की उम्मीद है। आम आदमी पार्टी को छह से सात सीटें ही मिलने का ही अनुमान है।
सटोरियों की नजर में शुरू में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर थी, लेकिन अब हवा का रुख भाजपा की ओर है।
सोमवार को भाजपा का 25 से 30 पैसे का रेट रहा। वहीं कांग्रेस का 1.85 से 2.00 रुपये के बीच था। आप का रेट सबसे ज्यादा 3.40 से 3.90 रुपये का रेट था।
सूत्रों के मुताबिक अगर पंटर ने कांग्रेस की जीत पर एक लाख रुपये लगाया है तो उसके बदले उसे 1.85 या 2.00 लाख रुपये मिलेंगे।
वहीं आप पर एक लाख रुपये लगाने पर 3.40 से 3.90 लाख मिलेंगे। वहीं, भाजपा पर एक लाख रुपये लगाने पर 25 से 30 हजार रुपये ही मिलेंगे।