{"_id":"2d2d5d200992716877bff0ddd83d42d7","slug":"attempt-to-rape-in-house-shot-on-opposing","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर मारा चाकू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर मारा चाकू
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 14 Oct 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के रणहौला इलाके में एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए।
विज्ञापन
पीड़िता को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। वारदात के बाद महिला का सवा माह का बेटा उसके पास रोता हुआ मिला। साथ ही घर में रखे 20 हजार रुपये भी गायब थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सना (26)(बदला हुआ नाम) अपने पति और दो बच्चों के साथ रणहौला इलाके में रहती है। इसका पति प्राइवेट नौकरी करता है।
शनिवार शाम को सना का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। वह घर में अपने दोनों बच्चों के साथ मौजूद थी। इस बीच घर में कुछ अज्ञात बदमाश दाखिल हुए। बदमाशों ने सना के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना के समय सना का बड़ा बेटा घर के बाहर खेल रहा था, जबकि छोटा बेटा उसके पास था। सना का पति जब घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई।
सना की गर्दन के पास चाकू का गहरा घाव था साथ ही उसके बदन पर भी चाकू मारने के कई निशान बने थे। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। घर के एक बक्से से 20 हजार रुपये भी गायब थे। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मैनेजर ने किया युवती से दुष्कर्म
नई दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शादी का झांसा देकर एक मैनेजर युवती से दुष्कर्म करता रहा।
युवती ने मैनेजर पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।
युवती ने इसकी शिकायत वसंत विहार थाने में की। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्जकर आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश निवासी आरोपी युवक विपुल एक इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करता था।
वह मुनिरका इलाके में किराए पर रहता था। उसके साथ वाले मकान में यूपी निवासी युवती रहती थी। दोनों में पहले दोस्ती हुई और उसके बाद प्यार हो गया।
आरोपी शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई महीनों से दुष्कर्म करता रहा। मेडिकल जांच में पीड़ित युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। युवती भी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है।