{"_id":"9d58dada9bfd20a329cf2ff55150b38a","slug":"appeal-against-death-penalty","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी की सजा के खिलाफ अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी की सजा के खिलाफ अपील
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 08 Oct 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में वसंत विहार गैंगरेप मामले मे फांसी की सजा पाए विनय व अक्षय ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर कर दी।
विज्ञापन
दोनों ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए फैसले को खारिज करने का आग्रह किया है।
हाईकोर्ट में अपने अधिवक्ता एपी सिंह के जरिए दायर अपील में दोनों ने निचली अदालत द्वारा 10 सितंबर को दोषी ठहराए जाने व 13 सितंबर को फांसी देने संबंधी फैसले को खारिज करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
सिंह ने अपील में तर्क रखा कि घटना के समय विनय की आयु 17 वर्ष 8 माह थी। उन्होंने कहा विनय जिम ट्रेनर का काम करता था और परिवार में कमाने वाला एक मात्र सदस्य वही है।
विज्ञापन
उन्होंने अक्षय के संबंध में तर्क रखा कि उसकी पत्नी, दो बच्चे व वृद्ध माता-पिता है।
अहम है कि इस मामले में दोषी ठहराए गए पवन व मुकेश ने भी अपील दायर करनी विचाराधीन है। हाईकोर्ट में चारों को मिली फांसी की सजा की पुष्टी करने के मुद्दे पर सुनवाई है।
इस मामले में मंगलवार को सुनवाई तय है।