फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   annual exam of ITI to be held in September this year

आईटीआई की वार्षिक परीक्षा अब सितंबर में होगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
annual exam of ITI to be held in September this year
सीमा शर्मा नई दिल्ली देश के सभी 16 हजार (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) आईटीआई में पढ़ाई करने वाले 25 लाख छात्रों के लिए राहत की खबर है। आईटीआई की वार्षिक परीक्षा कोरोना कोरोना वायरस से बचाव के चलते जून में आयोजित नहीं होगी। देश के सभी आईटीआई की वार्षिक परीक्षा अब सितंबर में आयोजित करने की तैयारी है। केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों के तहत फिलहाल देश के सभी छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़ रहा है। देश में कोरोना हालात ठीक होने के बाद जब शिक्षण संस्थान खुलेंगे तो पहले प्रैक्टिकल और पाठ्यक्रम पूरा होगा, उसके बाद तैयारी पूरी होने पर वार्षिक परीक्षा होगी। केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय का कहना है कि आईटीआई में पढ़ने वाले छात्रों और उनके अभिभावाकों को भरोसा दिलाते हैं कि वे परेशान न हों। शिक्षण संस्थान खुलेंगे तो पहले कोर्स व प्रैक्टिकल क्लासेज लगेंगी, उसके बाद वार्षिक परीक्षा आयोजित होगी। फिलहाल ६४२ आईटीआई में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। यहां पर कोरोना मरीजों को रखा गया है। ----- -प्रधानमंत्री कौशल विकास पार्ट दो को ३१ अगस्त तक एक्सटेंशन: केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पार्ट दो की समय-सीमा ३१ मार्च २०२० को समाप्त हो गई थी। इसलिए सरकार ने इस योजना को ३१ अगस्त तक बढ़ा दिया है। सितंबर में हालात ठीक होने पर पार्ट तीन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed