फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   akali's eyes on BJP's seats

भाजपा की सीट पर अकालियों की नजर

Mon, 14 Oct 2013 01:51 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 14 Oct 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
akali's eyes on BJP's seats

शिरोमणि अकाली दल बादल गुट की निगाहें इस बार भाजपा की परंपरागत सीट पर है।

विज्ञापन


दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर काबिज होने के बाद वे अपनी स्थिति मजबूत मान कर चल रहे हैं।

गठबंधन की राजनीति के तहत भाजपा से वैसी सीट की मांग कर रहे है जहां वे बहुमत में हैं और स्थिति को मजबूत मान रहे हैं।

अकालियों ने पश्चिमी दिल्ली की तिलकनगर, हरि नगर और राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर दावेदारी मांगी है। इसके कारण भाजपा की भी मुसीबत बढ़ी हुई है।

हरि नगर सीट पर भाजपा विधायक हरशरण सिंह बल्ली काबिज हैं तो तिलक नगर से ओपी बब्बर पिछले चार बार से कब्जा जमाए हुए हैं।

इन सीटों के अलावा अकाली दल शहदरा, कालकाजी, आदर्शनगर, राजेंद्र नगर और तिमारपुर विधानसभा में से दो सीटों पर भी अपनी दावेदारी कर रहा है।

प्रदेश अकाली दल बादल गुट के प्रधान मनजीत सिंह जीके का कहना है कि पश्चिमी दिल्ली इलाके की तीन विधानसभा सिख बहुल क्षेत्र हैं, लेकिन गठबंधन की राजनीति में उन्हें हर बार राजौरी गार्डन पर ही समझौता करना पड़ता है।

लेकिन इस बार तिलक नगर और हरि नगर विधानसभा पर दोवदारी की गई है। उन्होंने बताया कि राजौरी, तिलक नगर, हरि नगर में से दो सीट से कम पर समझौता इस बार नहीं होगा।
विज्ञापन


अकाली तकड़ी चुनाव चिह्न पर लड़ सकते है चुनाव
अगामी विधानसभा चुनाव अकाली दल बादल गुट अपने चुनाव चिह्न पर लड़ने की तैयारी में है।

अकालियों के उम्मीदवार तकड़ी (तराजू) चिह्न पर लड़ सकते हैं। इस संबंध में अकालियों के प्रधान मनजीत सिंह जीके का तर्क है कि जब पंजाब में गठबंधन के तहत भाजपा अपने चुनाव निशान कमल पर चुनाव लड़ सकती है तो फिर दिल्ली में अकाली अपने चुनाव निशान पर क्यों नहीं लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श नगर विधानसभा पर भी फंस सकता है पेच
पिछले विधानसभा चुनाव में आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से अकाली चुनाव लड़े थे। लेकिन भाजपा इस बार आदर्श नगर सीट पर आकालियों के साथ समझौता नहीं करने वाली।

तर्क दिया जा रहा है कि इस सीट पर पंजाबी महज 15 प्रतिशत हैं। पिछले चुनाव में भी अकाली उम्मीदवार 4512 मतों से पराजित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed