फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   नवविवाहिता की हत्या में पति समेत तीन नामजद

नवविवाहिता की हत्या में पति समेत तीन नामजद

Thu, 19 Sep 2013 05:36 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Thu, 19 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव स्थित घर में सोमवार को नवविवाहिता का शव पंखे से लटका मिला था। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप तीनों पर लगाया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के अहरौला गांव निवासी मोहन सिंह ने बताया कि उनकी बेटी राजेश (23) की शादी इसी साल जुलाई में दलेलगढ़ निवासी गोविंद से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की खातिर राजेश को आए दिन प्रताड़ित करने लगे। राजेश ने यह बात कई बार मायके वालों को बताई थी। मोहन सिंह ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी कार और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल वालों ने राजेश की पिटाई की थी। मायके वालों के पहुंचने पर मामला शांत हो गया था। आरोप है कि सोमवार शाम गोविंद, उसकी मां और बड़े भाई ने मिलकर राजेश की गला दबाकर हत्या कर दी और इसे आत्म हत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। दनकौर एसओ समरजीत सिंह ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। उसके बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed