फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   सुधींद्र कुलकर्णी ने पुलिस जांच में बताई खामी

सुधींद्र कुलकर्णी ने पुलिस जांच में बताई खामी

Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। कैश फॉर वोट मामले में आरोपी सुधींद्र कुलकर्णी ने पुलिस पर दुर्भावना पूर्ण जांच करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने कहा कि उसकी भूमिका स्टिंग के जरिए भ्रष्टाचार को उजागर करने तक ही सीमित है।
विज्ञापन

तीस हजारी स्थित स्पेशल जज नरोत्तम कौशल के समक्ष सुधींद्र कुलकर्णी ने कहा कि पुलिस इस मामले में सांसदों की खरीद फरोख्त की जांच करने में नाकाम रही है। उन्होंने दावा किया कि यूपीए एक सरकार को बचाने के लिए 22 जुलाई 2008 को सांसदों की खरीद फरोख्त की गई थी।
विज्ञापन

अदालत में सोमवार को आरोपों पर बहस की सुनवाई हुई। इस मामले में पूर्व सपा नेता अमर सिंह, भाजपा सांसद अशोक अरगल, फग्गन सिंह कुलस्ते व पूर्व सांसद महावीर सिंह भागौरा, भाजपा कार्यकर्ता सुहेल हिंदुस्तानी और संजीव सक्सेना आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपों पर बहस के दौरान कुलकर्णी के अधिवक्ता महीपाल सिंह व एस सोरेन ने हाईकोर्ट के नवंबर 2011 के उस आदेश का हवाला दिया जिसमें कुलकर्णी, कुलस्ते, भागौरा, हिंदुस्तानी व सक्सेना को जमानत दी गई थी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि याचिकाकर्ताओं में से किसी ने भी इस भ्रष्टाचार का फायदा नहीं उठाया। अभियोजन का भी कहना है कि सांसदों ने यह खुलासा भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed