फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   woman sold her son

जिगर के टुकड़े को 40 हजार में बेचा

Fri, 09 Aug 2013 11:13 AM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Fri, 09 Aug 2013 11:13 AM IST
विज्ञापन
woman sold her son
नई दिल्ली में युवा प्रेमी संग प्यार की पींगें पढ़ने वाली एक महिला द्वारा
विज्ञापन
अपने जिगर के टुकड़े को 40 हजार रुपये में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मासूम की उम्र महज 40 दिन है।

हालांकि आरोपी मां ने पहले गरीबी के कारण बच्चे को बेचने की बात कही थी। लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद महिला ने मामले का खुलासा किया है।

दक्षिण जिले की वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर बच्चे की मां और खरीदार महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किरण ने सोनू के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों वसंतकुंज इलाके में नांगल देवत में रहते हैं। दोनों के 40 दिन का एक बेटा है। पिछले सप्ताह बच्चा घर के बाहर रखे पालना से गायब हो गया। सोनू ने इसकी शिकायत वसंतकुंज थाना पुलिस से की।

पुलिस ने अपहरण का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी थी। तफ्तीश में पुलिस टीम को किरण के मोबाइल से एक मैसेज बाक्स में एक मोबाइल नंबर मिला जो सबीना नाम की महिला का था। पुलिस ने सबीना के घर पर दबिश दी और वहां से गायब बच्चे को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


सबीना ने पूछताछ में बताया कि, किरण ने उसे 40 हजार रुपये में बच्चे को बेचा था। पुलिस ने किरण से पूछताछ की तो उसने बताया कि गरीबी के चलते उसने बच्चे को सबीना को बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब किरण से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि, पति सोनू के साथ उसकी नहीं बनती थी। वह किसी दूसरे युवक से प्यार करती थी और उसके साथ भाग जाना चाहती थी।


ऐसे में उसका 40 दिन का बेटा उसकी प्रेम कहानी में रोड़ा बन रहा था। पुलिस ने किरण और सबीना को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बच्चे को जुवेनाइल होम में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed