{"_id":"137-39309","slug":"New-Delhi-39309-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में 17 फीसदी अधिक हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर में 17 फीसदी अधिक हुई बारिश
New Delhi
Updated Wed, 31 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। देश में इस बार उम्मीद से अधिक अच्छा मानसून रहा है। 30 जुलाई तक देशभर में 17 फीसदी तक अधिक बारिश हो चुकी है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बढ़िया मानसून से फसलों को फायदा पहुंचा है और पैदावार में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। वहीं, साल भर सिंचाई का साधन रहने वाले रिजर्ववायर (बांध और जलाशय) पिछले साल की तुलना में 227 फीसदी अधिक भर चुके हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है आगे वर्षा सामान्य रही तो 1994 (112.5 प्रतिशत) के बाद इस बार मानसून देश में अधिक बारिश का रिकार्ड तोड़ सकता है। पिछले 19 वर्षों में देश में सामान्य से अधिक वर्षा नहीं हुई थी। राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि देशभर में इसबार इक्का-दुक्का क्षेत्र छोड़कर सभी जगह सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। यहां तक कि पिछले वर्ष सूखाग्रस्त रहा महाराष्ट्र क्षेत्र में अभी तक 41 फीसदी अधिक बदरा बरसे हैं। इसके अलावा दक्षिणी राज्यों में भी अनुमान के विपरीत बहुत अच्छी बारिश हुई है। दूसरी तरफ, सेंट्रल वाटर कमीशन की 25 जुलाई को आई रिपोर्ट में देश के 84 रिजर्ववायर (बांध और बड़े जलाशय) खूब लबालब हो गए हैं। पिछले वर्ष रिजर्ववायर 35.672 बीसीएम (बिलियन क्यूबिक मीटर) लगभग 23 फीसदी पानी से भरे थे। इस बार यह 80.920 बीसीएम 52 फीसदी अधिक हैं। जो सामान्य 48.732 बीसीएम के मुकाबले 166 फीसदी अधिक है। वहीं, पिछले साले के मुकाबले 227 फीसदी अधिक हैं।
-------
वर्ष भर फसलों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह ने बताया कि देशभर में अच्छे मानसून से जहां सभी स्थानों पर फसलों को फायदा पहुंचा है वहीं, फसलों का रकबा भी बढ़ा है। इसके अलावा बांध जलाशय बढ़ने से वर्ष भर आगे आने वाले समय में बोई जाने वाली फसलों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।
विज्ञापन
110 फीसदी से अधिक रह सकता है मानसून
डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि इस बार बंगाल की खाड़ी में लगातार मानसून के सिस्टम बनने से अच्छी बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान बीच-बीच में थोड़े दिन बारिश बंद भी हो जाती है लेकिन इस बार ऐसा कोई भी समय नहीं आया। इसके अलावा मानसून के प्रतिशत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अगस्त और सितंबर के मॉडल के अनुसार 110 फीसदी वर्षा से अधिक होने की संभावना है।