फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   कार लूटकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में ढेर

कार लूटकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Tue, 23 Jul 2013 05:32 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Tue, 23 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। रोहिणी इलाके से लग्जरी कार लूटकर भाग रहे बदमाशों की नरेला में सोमवार दोपहर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश की मौत हो गई जबकि उसका साथी भाग निकला। इस दौरान जांघ में गोली लगने से पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया। देर रात तक मारे गए बदमाश की पहचान नहीं हो पाई थी। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। फरार बदमाश को दबोचने के लिए देर रात तक घेराबंदी की जा रही थी। बाहरी जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि दो बदमाशों ने सोमवार दोपहर रोहिणी सेक्टर-13 स्थित सचदेवा स्कूल के पास से भलस्वा निवासी भुवन से पिस्टल के बल पर कार (फोर्ड एंडेवर) लूटी थी। कार ड्राइवर भुवन स्कूल के पास किसी का इंतजार कर रहा था। कार चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बदमाश कार लेकर नरेला की तरफ भागे। सूचना मिलते ही पुलिस ने नरेला के घोघा मोड़ पर पिकेट लगाकर जांच शुरू की। इस दौरान वहां तैनात सिपाही बलजीत और सिपाही एएस बोहरा ने बिना नंबर प्लेट लगी कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश स्पीड बढ़ाते हुए बेरिकेड को टक्कर मारते हुए भागने लगे। इस पर पुलिसकर्मी ने पीछे से आ रही एक सेंट्रो कार से उनका पीछा करने लगे।
विज्ञापन

संनोठ गांव के पास बदमाशों की कार अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकरा गई। सिपाहियों ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो दोनों फायरिंग करने लगे। एक गोली बलजीत के जांघ में लगी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश को लगी जबकि दूसरा भाग निकला। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश को महर्षि बाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके पास से एक कट्टा, पांच कारतूस और 7.26 बोर के दो खोखे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed