फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   रुश्दी की संपत्ति बताकर बेच दी दूसरे की प्रॉपर्टी

रुश्दी की संपत्ति बताकर बेच दी दूसरे की प्रॉपर्टी

Thu, 18 Jul 2013 05:32 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Thu, 18 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। मशहूर लेखक सलमान रुश्दी के नाम पर करोड़ों रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन में रुश्दी की संपत्ति बताकर किसी दूसरे की संपत्ति की बिक्री का एग्रीमेंट करने और करोड़ों रुपये की एडवांस पेमेंट लेने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मामला राजधानी के बेहद पॉश सिविल लाइन इलाके की एक प्रॉपर्टी से जुड़ा है। यह प्रॉपर्टी किसी समीन रुश्दी के नाम पर रजिस्टर्ड है। जबकि कुछ लोगों ने अगस्त 2008 में इस प्रॉपर्टी को सलमान रुश्दी का और खुद को उसका वकील बताते हुए नरेश चोपड़ा नामक शख्स के साथ एग्रीमेंट कर कई करोड़ रुपये की पेमेंट ले ली। धोखाधड़ी का खुलासा होने पर नरेश चोपड़ा ने आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद एच पी सिंह, सोनल जोशी व विजय एसटी शंकरदास के खिलाफ 2012 में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने अभी तक केवल अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीस हजारी स्थित सीएमएम विद्या प्रकाश के समक्ष पेश कर पुलिस ने अजय गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की। अदालत ने आरोपी अजय गुप्ता को एक लाख रुपये निजी मुचलके व एक जमानती की शर्त पर जमानत दी है। पुलिस ने आरोपी को 12 जुलाई 2013 को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed