{"_id":"137-37695","slug":"New-Delhi-37695-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी का जजांल बना ऑनलाइन आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जी का जजांल बना ऑनलाइन आवेदन
New Delhi
Updated Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। डीयू में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करना छात्रों के लिए जी का जंजाल बन रहा है। आवेदन को वेरिफाई कराने के लिए कॉलेज छात्रों को डीन स्टूडेंट वेलफेयर भेज रहे हैं। ऐसे में छात्रों का एक दिन खराब हो रहा है। पहली कट ऑफ के आधार पर शनिवार को दाखिले के लिए आखिरी दिन है। कॉलेज शनिवार को भी ऐसा ही करते हैं तो आने-जाने में ही समय बर्बाद हो जाएगा और छात्र दाखिला लेने से चूक जाऐंगे। विवि प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को ही कॉलेजों को यह कह दिया गया कि वह डीयू की वेबसाइट पर जाकर छात्रों के ब्यौरे को चेक कर सकते हैं, लेकिन कॉलेज इस परेशानी से बचते हुए उन्हें डीन स्टूडेंट वेलफेयर के चक्कर लगवा रहे हैं।
विज्ञापन