फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   यूपी की गलती का खामियाजा भुगत रहे दिल्लीवासी

यूपी की गलती का खामियाजा भुगत रहे दिल्लीवासी

Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की गलती का खामियाजा दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। नोएडा में बीटीपीएस-गाजीपुर 220 केवी लाइन में हुई गड़बड़ी की वजह से तीन दिन से राजधानी में बिजली की किल्लत है। लाइन में गड़बड़ी की वजह से पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में आपूर्ति पर असर पड़ा। इस लाइन की देखरेख का जिम्मा यूपीपीसीएल के जिम्मे है।
विज्ञापन

बदरपुर थर्मल पावर स्टेशन-गाजीपुर 220 केवी की लाइन नोएडा से होकर गुजरती है। उसी लाइन में कुछ तकनीकी दिक्कत आई है। 220 केवी की इस लाइन को ठीक करने की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल की है। यूपीपीसीएल काम में जुट गया है। बीवाईपीएल के आग्रह पर दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (डीटीएल) यूपीपीसीएल को मदद करने को भी तैयार है। काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली में बिजली आपूर्ति करने के लिए बीवाईपीएल अक्षरधाम ग्रिड के जरिए गाजीपुर ग्रिड को बिजली सप्लाई कर रहा है, ताकि इलाके में लोड शेडिंग करके भी बिजली उपलब्ध कराई जा सके। बिजली आपूर्ति सामान्य करने के लिए दिल्ली ट्रांसको ने पटपड़गंज ग्रिड के अंडरसाइज्ड आइसोलेटर को बदलने का काम शुरू कर दिया है। आइसोलेटर बदलने के बाद मयूर विहार, पटपड़गंज और गाजीपुर व आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारु होने की संभावना है। हालांकि इन इलाकों के अलावा भी दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को बिजली कटौती हुई। उत्तम नगर, ख्याला, तिलक नगर, मुखर्जी नगर, इंद्रा विहार, मंगोलपुरी, जहांगीरपुरी, सिविल लाइंस, वजीरपुर, पीतमपुरा, यमुना विहार, पांडव नगर, त्रिलोकपुरी, संगम विहार के अलावा कई अन्य इलाकों में बुधवार की रात दो से चार घंटे की बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed