फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   लाजपत नगर में एनआरआई महिला से छेड़छाड़

लाजपत नगर में एनआरआई महिला से छेड़छाड़

Sat, 01 Jun 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Sat, 01 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। लाजपत नगर इलाके में एक एनआरआई महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रात को खाना खाने के बाद महिला बेटी के साथ टहलने निकली थी। आरोपी ने पहले तो महिला का हाथ पकड़कर खींचा और फिर छेड़छाड़ करने लगा। महिला के भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। लाजपत नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका में रहने वाली 34 वर्षीय महिला गीतिका (बदला हुआ नाम) लाजपत नगर के नेहरू नगर में रहने वाले अपने भाई के घर आई हुई है। वह बृहस्पतिवार रात आठ बजे खाना खाकर बेटी के साथ टहलने निकली थी। घूमने के बाद जब वह वापस जाने लगी तो सुनील नाम के आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। इससे गीतिका बुरी तरह डर गई। उसने हाथ छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। गीतिका ने इसकी सूचना भाई को दी।
विज्ञापन

गीतिका का भाई तुरंत मौके पर पहुंचा। उसने विरोध किया तो आरोपी सुनील ने उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर लाजपत नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed