{"_id":"137-35735","slug":"New-Delhi-35735-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में भी हाउसफुल रहा ओपन डेज सेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में भी हाउसफुल रहा ओपन डेज सेशन
New Delhi
Updated Tue, 21 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। मैं बीटेक साइकोलॉजी में दाखिला लेना चाहती हूं। क्या इसके लिए विषय के रूप में साइंस जरूरी है? डीयू में बीबीए का कोर्स है? चार वर्ष के पाठ्यक्रम का प्रॉस्पेक्टस क्या होगा? कट ऑफ कैसे आती है? ऐसे ही कुछ सवाल थे सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले से जुड़ी जानकारी लेने आए छात्र-छात्राओं के।
नॉर्थ कैंपस में सोमवार को दाखिला प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए ओपन डेज की क्लास लगी। भीषण गर्मी के बावजूद सोमवार को पहला सत्र हाउसफुल रहा। छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी दाखिला प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए पहुंचे।
सुबह 10:00 बजे शुरू हुए सेशन के दौरान कॉन्फ्रेंस हॉल खचाखच भरा था। स्टूडेंट वेलफेयर डीन प्रोफेसर जेएम खुराना और डिप्टी डीन डॉक्टर गुरप्रीत सिंह टूटेजा ने स्लाइड शो के जरिए दाखिला प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान छात्रों को ओएमआर फॉर्म भरने और जमा करने के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
ओपन डेज सेशन में छात्रों ने सबसे ज्यादा सवाल इस सत्र में लागू हो रहे चार वर्षीय पाठ्यक्रम के बारे में पूछे। इसके अलावा एक साथ डूएल डिग्री लेने और चार वर्षीय पाठ्यक्रम में बीटेक साइकोलॉजी से संबंधित सवाल भी पूछे। पाठ्यक्रम के लिए सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को लेकर भी सबसे ज्यादा सवाल पूछे गए। छात्र-छात्राओं ने दाखिले के अलावा उस कोर्स से करियर की अवसरों के बारे में जानकारी ली। अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य और पाठ्यक्रम को लेकर चिंतित दिखाई दिए।