{"_id":"137-35618","slug":"New-Delhi-35618-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के विकास पर सवाल बनी मीठापुर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के विकास पर सवाल बनी मीठापुर की सड़कें
New Delhi
Updated Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। मीठापुर इलाके की जर्जरहाल सड़कें राजधानी के विकास पर बड़ा सवाल बनी हुई हैं। कई सड़कें भी ऐसी भी हैं, जिन पर न सिर्फ पैदल चलना मुश्किल है, बल्कि खतरनाक भी है।
मीठापुर से मनभरी कुंज तक की सड़क के बीचोंबीच गड्ढे हो जाने से क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। कॉलोनी स्थित गंदे पानी के जोहड़ और खुले नाले में अब तक कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। नाले में गिर चुके एक बच्चे की जान कॉलोनीवासी बमुश्किल बचा पाए थे। बरसात के दिनों में स्थिति नारकीय हो जाती है। जोहड़ का पानी पूरी सड़क तक फैल जाने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। इससे लगातार उठती दुर्गंध कॉलोनीवासियों को बीमारी के खतरे से आशंकित किए हुए है। स्थानीय निवासी जोहड़ का पूरा विकास करने के साथ ही ऊंची चारदीवारी करने की मांग कई बार जनप्रतिधियों से कर चुके हैं। जैतपुर की ओर जानेवाली सड़क भी विकास की बाट जोह रही है।