{"_id":"137-35014","slug":"New-Delhi-35014-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर शताब्दी ट्रेन का कोच हुआ आधुनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर शताब्दी ट्रेन का कोच हुआ आधुनिक
New Delhi
Updated Tue, 07 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने अब आपके सफर को सुहाना बनाने के लिए अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के कोच को और आधुनिक कर दिया है। लिहाजा सफर के दौरान अब आपको थकान महसूस नहीं होगी। अभी तक पारंपरिक कोच का ही इस ट्रेन में इस्तेमाल हो रहा था। अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस को आधुनिक एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) कोच से लैस किया गया है। इसके साथ ही इस ट्रेन में कोच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। उत्तर रेलवे सभी ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाने की कवायद में जुटा है। इसकी शुरूआत राजधानी व शताब्दी जैसी वीवीआईपी ट्रेन में की गई है।
उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार अजमेर शताब्दी ट्रेन में कोच की संख्या भी बढ़ाई गई है। ट्रेन मेें अब 14 डिब्बे होंगे। लिहाजा ज्यादा यात्री भी इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे। एलएचबी कोच न केवल आरामदायक बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर हैं। इस कोच के लग जाने से ट्रेन 160-200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।