{"_id":"137-34645","slug":"New-Delhi-34645-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके के साथ फटा एसी का कंप्रेसर, मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके के साथ फटा एसी का कंप्रेसर, मैकेनिक की मौत
New Delhi
Updated Sun, 28 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। करोलबाग में शनिवार शाम को एसी रिपेयरिंग के दौरान धमाके के साथ कंप्रेसर फट गया, जिसकी चपेट में आने से दो मैकेनिक घायल हो गए। गंभीर हालत में फखरूद्दीन (28) और शाहनवाज (25) को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने फखरूद्दीन को मृत घोषित कर दिया।
शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर-34 बिडनपुरा में ज्वैलरी की दुकान पर धमाका हो गया है। वहां पता चला कि एसी रिपेयरिंग के दौरान कंप्रेसर फटने से दुकान में आग लग गई है। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया जबकि पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। करोलबाग थाना पुलिस दुकान के मालिक सन्नी से पूछताछ कर रही है।